earn money tips & trick Free yojna

Har Ghar Tiranga Abhiyan 2022: हर घर तिरंगा अभियान क्या है? इसे कैसे मनाये

Har Ghar Tiranga Abhiyan 2022: हर घर तिरंगा अभियान क्या है? इसे कैसे मनाये

Har Ghar Tiranga Abhiyan 2022 भारत सरकार द्वारा आजादी के 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया है। आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा Har Ghar Tiranga अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक भारतीय नागरिक ऑफिशल पोर्टल harghartiranga.com पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ अपने फोटो अपलोड कर हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे। Har Ghar Tiranga Abhiyan से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख पर अवलोकन कर सकते हैं।

25 पैसे / 2 रुपये का सिक्का या कोई भी पुराने नोट आपको बना सकता है करोड़पति, बस घर बैठे करना होगा ये काम ! 

 

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत के स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ जश्न मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान का प्रारंभ किया है। जिसके माध्यम से हमारे भारतीय ध्वज तिरंगा का सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अगर अभी तक आपने इस अभियान के लिए Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration नहीं किया है तो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पंजीयन कर Har Ghar Tiranga Abhiyan Certificate Download कर सकते हैं।

हर घर तिरंगा का उद्देश्य क्या है?

हर घर तिरंगा अभियान क्या है? अगर आप सोच रहे होंगे कि हर घर तिरंगा अभियान क्या है तो आपको बता दें संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में राष्ट्रीय ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर लगाना न केवल तिरंगे के साथ हमारा निजी संबंध स्थापित करता है, बल्कि यह राष्ट्र-निर्माण के प्रति हम सबकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का आह्वान करना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। Har Ghar Tiranga Date 2022 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक निर्धारित किया गया है।

हर घर तिरंगा’ राष्ट्रीय ध्वज ऑनलाइन कैसे खरीदें?

हर घर तिरंगा अभियान के लिए सभी भारतीय नागरिक भारतीय डाक विभाग की ऑफिशल वेबसाइट www.epostoffice.gov.in के माध्यम से Har Ghar Tiranga Online Booking कर पाएंगे।

E Shram Payment Kaise Check Kare – बचे हुए लोगो को भी मिल गए ₹1000, जल्दी से चेक करें सभी लोग

 

हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

हर घर तिरंगा अभियान के लिए खुद को पंजीकृत करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर विजिट कर ऑनलाइन हर घर तिरंगा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें?

नीचे दिए गए चरणों को पालन करके हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं:-

★ सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।
★ उसके बाद आपने प्रोफाइल फोटो सेट करें।
★ मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करें।
★ अपने मोबाइल के लोकेशन सर्विस चालू कर, अपने लोकेशन सेट करें।
★ आप अपने स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज पिन करें।
★ सफलतापूर्वक पिन करने के बाद, आपको एक प्रमाण पत्र प्राप्त होगा।
★ हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र डाउनलोड कर लेवे।

और ज्यादा जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स, जॉब के लिए आप टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े ।

हर घर तिरंगा सर्टीफिकेट दौनलोड करें Click Here 
Join Whatsapp Group  Click Here 
Join Telegram Group  Click Here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *