Uncategorized

मां लक्ष्मी घर आने से पहले देती हैं ये संकेत, समझ लीजिए कि आने वाला है खूब धन-दौलत

मां लक्ष्मी घर आने से पहले देती हैं ये संकेत, समझ लीजिए कि आने वाला है खूब धन-दौलत

 

जाने माँ लक्ष्मी घर में कैसे आती हैं ?

जीवन में अधिकतर लोग किसी न किसी परेशानी से घिरे होते हैं। इसके बावजूद मां लक्ष्मी की आराधना करने से वह जल्द प्रसन्न हो जाकी हैं। जानिए किस तरह के सपनों के माध्यम से मां लक्ष्मी घर आने का संकेत देती है।

 

Maa Laxmi की कृपा 

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसको कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। हर सुख-सुविधा माँ लक्ष्मी देती है। इसलिए माना जाता है कि धन दौलत कमाने के साथ मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि भी होनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। ऐसे में ही कुछ संकेत भी बताए गए हैं जिनके द्वारा जातक आसानी से ये बात जान सकता है कि मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी आने से पहले किसी न किसी तरह से संकेत जरूर देती है। कई बार जातक को सपने में ही संकेत दे देती हैं। जानिए ऐसे सपनों के बारे में जो देते हैं मां लक्ष्मी के आने का संकेत।

 

 जानिए लक्ष्मी आगमन के किस तरह के सपने आते हैं।

अगर किसी को सपने में सांप बिल के साथ दिखाई देता है तो यह धन लाभ का प्रतीक माना जाता है। अगर सपने में कोई व्यक्ति खुद को पेड़ में चढ़ते हुए देख रहा है, तो समझ लें कि आने वाले समय में उसे धन की प्राप्ति होने के साथ-साथ हर काम में सफलता मिलती है। वह करियर में बुलंदियों को छूता है। अगर सपने में कोई महिला या फिर लड़की नृत्य करती हुई नजर आती हैं तो समझ लें कि अचानक धन की प्राप्ति होगी। अगर सपने में किसी व्यक्ति से स्वर्ण से बनी चीजें देखी हैं, तो इसे भी मां लक्ष्मी के आगमन का शुभ सूचक माना जाता है। अगर सपने में चूहा देखते हैं तो भी इसे शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चूहा भगवान गणेश का वाहन होता है। ऐसे में सपने में इसका दिखना यानी भगवान गणेश के साथ मां लक्ष्मी का आगमन माना जाता है। अगर किसी जातक को स्वप्न में किसी देवी-देवता के दर्शन होते हैं, तो जान लें कि आने वाले समय में मां लक्ष्मी आपके घर में जरूर पधारने वाली हैं, जिससे आपको हर काम में सफलता मिलने के साथ धन संपदा की प्राप्ति होगी। सपने में अगर किसी व्यक्ति को मधुमक्खी का छत्ता दिखता है तो इसे भी मां लक्ष्मी के आने का संकेत माना जाता है।

👇👇👇👇

औऱ भी इसी तरह के सबसे पहले अपडेट्स के लिए टेलीगग्राम से जुड़े 

Join Telegram Group  Click Here 

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *