Admit Card

RRB Group D Admit Card 2022 Download: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें 

RRB Group D Admit Card 2022 Download: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें 

 

RRB Group D Admit Card 2022

आपको बता दें कि रेलवे में नौकरी करना आज के समय मे बहुत से लोगों का सपना होता हैं, फिर चाहें वह नौकरी ग्रुप डी की ही क्यों न हो। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा जुलाई में आयोजित की जा सकती है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों के RRB Group D Admit Card जल्द ही जारी किए जाएंगे

 

सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहे। क्योंकि आधिकारिक वेबसाइट पर RRB Group D Admit Card की परीक्षा और एडमिट कार्ड की तारीख के बारे में नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। RRB Group D Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगइन क्रैडेंशियल्स (लॉगिन प्रमाणपत्र) की जरूरत पड़ेगी।

 

RRB Group D Admit Card 2022 – Full Details

आपको हम बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि और समय पर विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड (कंप्यूटर आधारित) होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के दो-तीन सप्ताह पहले आरआरबी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इसके लिए ग्रुप डी के उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट https://indianrailways.gov.in की जांच करते रहे।

क्योंकि एडमिट कार्ड रेलवे बोर्ड द्वारा कभी भी जारी किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड केवल वही डाउनलोड कर सकेगा जिसने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए नामांकन किया है। पहले आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 19 फरवरी को आयोजित होने वाली थी। परंतु कोरोना महामारी की वजह और अन्य कारणों की वजह से यह परीक्षा स्थगित कर दी गईं थीं। लेकिन अब यह परीक्षा जुलाई में ली जा सकती है।

 

आरआरबी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया (RRB Group D – Selection process)

जो उमीदवार रेलवे ग्रुप डी की नौकरी के लिए आवेदन कर परीक्षा दे रहा है, तो उसको बता दें कि आरआरबी द्वारा ग्रुप डी की चयन प्रक्रिया को चार भागों में बांटा गया है, इन चारों स्टेज से सभी को गुजरने होंगे।

● कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)

● शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

● चिकित्सा परीक्षा (Medical Test)

● और दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में लगने वाले जरूरी दस्तावेज कौन से है? (What are the documents required for RRB Group D exam)

आरआरबी ग्रुप डी का पेपर देते जाते समय आपको यह जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले जाना अनिवार्य है –

★ आधर कार्ड
★ वोटर आईडी
★ पहचान पत्र
★ ड्राइविंग लाइसेंस
★ या पासपोर्ट

इन सभी आईडी में से आपको आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा मे कोई एक आईडी ले जाना बेहद जरूरी है।

 

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें ?

यदि आपने भी आरआरबी ग्रुप डी के लिए आवेदन किया है और आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते है तो आपको नीचे दिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करें –

◆ सबसे पहले आपको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट https://indianrailways.gov.in पर जाना होगा।

◆ अब आपके सामने आरआरबी का होम पेज खुल जाएगा।

◆ इसके बाद होम पेज पर आरआरबी ग्रुप डी 2022 के एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक करें।

◆ अब आपको अपना पंजीकरण आईडी (Roll Number) भरे।

◆ रोल नंबर भरने के बाद आपके सामने आरआरबी ग्रुप डी 2022 का एडमिट कार्ड खुल जाएगा।

◆ अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले।

◆ आप अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट निकलवा कर लैमिनेट कराकर रख ले।

 

Note:- आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आपको यह परीक्षा केंद्र पर ले जाना है। एडमिट कार्ड और परीक्षा की और अधिक जानकारी के लिए इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://indianrailways.gov.in पर जाकर जांच करें।

ज्यादा जानकारी के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े 

Join Telegram Group  Click Here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *